पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-28 स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक को 9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल निवासी आशियाना, सेक्टर-28, पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-28 में ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर उसे काबू किया। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद