पंचकूला। पति से कहासुनी के बाद घर से बिना बताए निकली 32 वर्षीय युवती को सेक्टर-25 पुलिस चौकी टीम ने महज 24 घंटे के भीतर पंजाब के मोहाली से सकुशल तलाश लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद लापता हुई युवती का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी रामू स्वामी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती की लोकेशन उसकी सहेली के घर ट्रेस की और उसे बरामद किया। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। संवाद