फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर से लापता युवक वृंदावन में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका से लापता हुआ 18 वर्षीय युवक मानसिक सुकून की तलाश में वृंदावन पहुंच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर युवक को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक 28 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना कालका थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र में गया हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 29 अप्रैल को युवक को ढूंढ लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह कालका में अपनी मौसी के घर रह रहा था। युवक ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक शांति और सुकून की तलाश में बिना किसी को बताए वृंदावन चला गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें