फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तलवारों से हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंदिरा काॅलोनी में एक युवक पर तलवारों से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इंदिरा काॅलोनी निवासी आशु कुमार ने शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर की रात को करीब 8 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित दुकान के पास खड़ा था। उसी दौरान अमन पकौड़ी, उसका भाई बिट्टू और उसका दोस्त विक्की अपने हाथों में तलवार लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। अमन पकौड़ी और उसके भाई बिट्टू ने दोनों हाथों पर तलवार से वार किया। विक्की ने भी उस पर तलवार से हमला किया। उसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें