फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मंगलवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन ने ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मट्टावाली से रायपुररानी रोड पर स्टेलम कंपनी के सामने पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक राहगीर की डायल-112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायल को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल ले गई। यहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के भाई प्रिंस ने बताया कि उसका भाई मनप्रीत (30) पुत्र श्रेयशपाल निवासी गांव डंढारडू रायपुररानी के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। मनप्रीत स्टेलम कंपनी में मेंटेनेंस का काम करता था। करीब 8 बजे मनप्रीत का फोन आया था। उसने फोन पर बताया कि उसकी ड्यूटी खत्म हो गई और वह घर आ रहा है। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा उसका मोबाइल भी बंद था। रात भर मनप्रीत का कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अनजान राहगीर ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। उसने मनप्रीत के फोन से सिम निकालकर अपने फोन में डालकर घर वालों को फोन किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें