फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिनदहाड़े चाबी लगी बाइक लेकर फरार हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने कुछ ही सेकंड में चाबी लगी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने सेक्टर-10 पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बरवाला निवासी राहुल कारपेंटर हैं, सेक्टर-10 स्थित एक निर्माणाधीन कोठी में काम कर रहे थे। वीरवार शाम करीब छह बजे वह काम खत्म कर बाइक से निकल गए। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उन्हें याद आया कि उनका मोबाइल फोन कोठी के अंदर ही रह गया है। इसके बाद वह तुरंत वापस लौटे और मोटरसाइकिल को कोठी के बाहर खड़ा कर मोबाइल लेने अंदर चले गए। राहुल ने बताया कि जल्दबाजी में वह मोटरसाइकिल की चाबी निकालना भूल गए। वह कुछ ही सेकंड में मोबाइल लेकर बाहर लौटे, लेकिन तब तक उनकी बाइक गायब थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें