फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्लब के बाहर युवक को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित दा बुडेगा क्लब के बाहर युवक को पीटने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीरकपुर निवासी हार्दिक वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह तीन नवंबर की रात को अपनी बहन के साथ दा बुडेगा क्लब में पार्टी करने पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद उनकी बहन कैब से घर चली गई। क्लब में उन्हें दोस्त मिल गए। इसके बाद वह क्लब के बाहर सीढ़ी पर बैठ गए। वहां पर एक लड़का और एक लड़की मौजूद थे। वह अपने दोस्तों के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान वहां पर खड़े लड़के ने उनकी तरफ इशारा कर पूछा क्या बात है। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई और उसने उसकी की आंख पर मुक्का मारा। आरोपी के हाथ में कड़़ा था जिस कारण उसकी आंख में काफी चोट पहुंची। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सात नवंबर को घायल को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें