पंचकूला। श्री रघुनाथ मंदिर सेक्टर-15 में मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध भजन गायिका सुषमा शर्मा ने भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने हमारे हैं श्री रघुनाथ हमें किस बात की चिंता..., दूसरा मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा, करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में काफी संख्या में सेक्टर के लोगों ने भाग लिया। मंदिर समिति सदस्य श्यामलाल बंसल, दौलत राम राणा, राणा, हरिंदर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।