पंचकूला। जिले में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 21 जून को गरिमामयी तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयुष विभाग ने विशेष ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल और टोल-फ्री मोबाइल नंबर-9501131800 जारी किया है। उन्होंने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी योग दिवस पर लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी रहेगी और जन-जन तक योग का संदेश पहुंचेगा। इसको लेकर आयुष विभाग ने विशेष पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस के आयोजन की व्यापक तैयारी करने और अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।