फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विश्वकर्मा मंदिर में 9 को पूजा और भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। पंचकूला मार्ग स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में 9 नवंबर को विश्वकर्मा सभा बरवाला की ओर से भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभा के प्रधान राजबीर धीमान और उपप्रधान रजनीश धीमान ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को कारीगरों और शिल्पकारों का आराध्य देव माना जाता है। इस पावन अवसर पर कारीगर अपने औजारों और कार्यस्थलों की पूजा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार और मित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लेने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें