फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कर्मचारियों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था चरमराने से लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालका। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था भी चौपट हो गई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ प्रशासन सफाईकर्मियों की मांगों का न तो समाधान कर रही है और न ही सफाई व्यवस्था को लेकर ही गंभीरता दिखा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से लगातार बदबू आ रही है। पैदल चलने वालों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। आलम यह है कि हर एक चौराहे पर कचरे के ढेर लगे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। सफाई न होने से नाले और नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। नाले की गंदगी संक्रामक रोगों को दावत दे रही है।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें