फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जर्जर सड़कों की रिकार्पेटिंग का कार्य शुरू, लोगों को होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर शहर के मुख्य मार्ग से बिटना जाने वाली खस्ताहाल सड़क की रिकार्पेटिंग का कार्य जजपा प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा, पार्षद मयंक लांबा, शमशेर शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा ने पूजा-अर्चना के साथ शुरू करवाया। पार्षद मयंक लांबा ने बताया कि उपरोक्त दोनों सड़कें उनके वार्ड-8 के अंतर्गत आती हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला चंडीगढ़ से कनेक्ट करने वाली इस सड़क की स्थिति काफी समय से खस्ताहाल थी।
घाटीवाला से शिवलोत्री रोड का प्रयोग लोग बाइपास जाने के लिए करते हैं, लेकिन गड्ढों की वजह से इस मार्ग से जाने से कतराते थे। उपरोक्त सड़कों को दुरुस्त करवाने के लिए उन्होंने जजपा प्रवक्ता के माध्यम से उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था उसके बाद आज से इनकी मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

4 करोड़ 8 लाख लाख से होगी इन सड़कों की रिकार्पेटिंग
भाग सिंह दमदमा ने कहा कि बिटना से भैरो की सैर सड़क साढ़े पांच किलोमीटर और घाटीवाला से शिवलोत्री यह सड़क 800 मीटर है। इस रोड पर लागत 4 करोड़ 8 लाख आएगी और समय सीमा 6 महीने की होगी। गुरुकुल स्कूल, आईटीआई आदि शिक्षण संस्थानों के शिक्षार्थी प्रतिदिन इसी रोड से आवाजाही करते हैं। सड़क जर्जर स्थिति में है कि रात में दोपहिया वाहन चालक या राहगीर के साथ हादसा हो सकता है।
भाग सिंह दमदमा ने बताया कि पार्षद मयंक लांबा, प्रधान प्रधान शमशेर शर्मा, ब्राह्मण सभा ने उपमुख्यमंत्री से बिटना जाने वाले भगवान परशुराम मार्ग को शीघ्र रिपेयर करवाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

मौके पर शमशेर शर्मा प्रधान, पार्षद मयंक लांबा वीरेंद्र काला घाटीवाला, रमेश चौधरी पिंजौर, निर्मल नानकपुर, प्रीतम मढ़ावाला, विशंभर पाठक, हनी सिंह पिंजौर रविदास सभा से राजेंद्र भुक्कल ब्राह्मण सभा और रविदास सभा के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें