चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने काष्ठ यानि लकड़ी आधारित उद्योगों को नए लाइसेंस देने का निर्णय लिया है। लकड़ी के उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार यह कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में लकड़ी की उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने नए लाइसेंस देने के लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। वन मंत्री कंवर पाल ने बताया कि लकड़ी आधारित उद्योगों के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति ने पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिला के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.haryanaforest.gov.in खोल दिया है। इच्छुक उद्यमी इस पर आवेदन कर सकते हैं। नियम एवं शर्तें व आवश्यक दिशा-निर्देश उद्यमियों के लिए वन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।