फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणवी समूह गान में जीता पहला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने पंचकूला में आयोजित जिला यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लिया और हरियाणवी समूह गान में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने हरियाणवी आर्केस्ट्रा में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरियाणवी समूह गान में भाग लेने वाले विद्यार्थी रोहित चाशना, कशिश, मुस्कान, हार्दिक और रवि है। हरियाणवी आर्केस्ट्रा में भाग लेने वाले विद्यार्थी कामिनी, बिमल, कंचन, तमन्ना, खुशी, संजना, रवि और हार्दिक हैं। यह कार्यक्रम संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पूनम रानी और वरुण शर्मा के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें