फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला सूट-साड़ी तो पुरुष मुलाजिम पहनेंगे सूट बूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के पुरुष मुलाजिम और अधिकारी अब सीएम काफिले में तैनात स्टाफ की तरफ प्रोपर सूटबूट में दिखेंगे, तो महिला मुलाजिम सूट-साड़ी व फॉर्मल ट्राउजर-कमीज पहन पाएंगी। इसके अलावा बेल्ट और जूतों का रंग भी विभाग ने तय कर दिया है। पुरुष मुलाजिमों को नियमित शेव भी करनी होगी। खासकर जब वह अदालत में किसी केस की पैरवी में जाएंगे तो उन्हें ड्रेस कोड की सख्ती से पालन करनी होगी। उक्त आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए। साथ ही नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों के ध्यान में आया था है कि मुलाजिम अपने पहनावे को लेकर गंभीर नहीं हैं। वे किसी भी तरह के कपड़े पहनकर निकल पड़ते हैं, जबकि विजिलेंस सरकार की प्रमुख एजेंसियों में से एक है। गत कुछ समय में विजिलेंस ने कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ऐसे में विजिलेंस अधिकारियों व मुलाजिमों पर सबकी निगाहें रहती हैं। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू हुई है। सर्दियों में मुलाजिम सोबर कलर के कोट पैंट और ब्लेजर पहन पाएंगे। आदेश में साफ कहा गया है कि स्वेटर को गर्म कपड़ों के रूप में न पहना जाए। चमकदार जैकेट पहनने पर भी मनाही रहेगी। वहीं, काले व ब्राउन रंग की ही बेल्ट पहननी होगी। इसके साथ ही जुराबें व काले/ब्राउन ओक्सफोर्ड जूते पहने की मुलाजिमों को छूट रहेगी। मेडिकल समस्या होने पर चप्पल व सैंडलों का प्रयोग किया जा सकेगा। महिला कर्मचारियों को सूट, साड़ी, फॅार्मल ट्राउजर और कमीज पहननी होगी। महिला मुलाजिमों को साफ कहा गया है कि जींस, टीशर्ट, स्पोर्ट्स जूते और चप्पल न पहनी जाए। ड्यूटी के दौरान जरूरी तौर पर पहचान पत्र पहना जाए। मांगने पर पहचान पत्र दिखाना होगा। हालांकि ऑपरेशन के समय कार्ड पहनना जरूरी नहीं होगा। गर्मियों में पूरी बाजू की कमीज, पैंट व सफारी सूट पहना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें