फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिलाओं को सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। युवा समाज सेविका हिमांशी मारवाह ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल का नेतृत्व किया है। बचपन से समाज सेवा के प्रति समर्पित हिमांशी ने मात्र 10 वर्ष की आयु में अपने सामाजिक कार्यों की शुरुआत की थी। उन्होंने मंगलवार को आउटरीच अधिकारी के रूप में रेड डॉट फाउंडेशन और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर नाडा साहिब गुरुद्वारे में महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस अभियान के दौरान महिला थाना सेक्टर-5 की एसएचओ राजेश कुमारी के नेतृत्व में टीम ने उपस्थित महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम, 112 हेल्पलाइन और महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें