पंचकूला जिले में दीपावली पर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करती महिला पुलिस। - अमर उजाला
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। दीपावली के मौके पर शुक्रवार को ‘हर घर लक्ष्मी’ कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस ने लोगों के घरों तक पहुंचकर उनको जागरूक कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। महिला थाने की अधिकारी शिवानी ने दुर्गा शक्ति टीम के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग घरों में जाकर लोगों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने सबको ‘हर घर लक्ष्मी’ के बारे में अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप और महिला पुलिस थाने के बारे में भी जागरूक किया। सहायक आयुक्त पुलिस पंचकूला नूपुर बिश्नोई ने बताया कि महिला सुरक्षा किसी भी प्रदेश और देश के विकास में बहुत अहमियत रखता है। महिलाएं दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउन लोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर पुलिस से मदद मांग सकती हैं।