संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित रिलायंस स्टोर में सामान खरीद कर जा रही महिला का पर्स छीनने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी मनीषा सूद ने दी शिकायत में बताया कि वह सामान खरीदकर कार में बैठ ही रही थी कि तभी एक व्यक्ति दूसरी तरफ का दरवाजा खोलकर उनकी मां की गोद में रखा पर्स उठाकर भाग गया। पर्स में उनका मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कार की आरसी सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।