संवाद न्यूज एजेंसी कालका। एक्टिवा की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को कालका एसडीएच ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया। घटना में महिला की टांग फ्रैक्चर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सोनूरानी ने बताया कि वह टिपरा कालका की रहने वाली है। 14 जून को वह अपनी चाची तृप्ता देवी (58) के साथ सुबह कालका बाजार में घर का सामान लेने गई थी। करीब 10:55 बजे वह मुख्य बाजार में एक साइड पर खड़ी थी। उसकी चाची तृप्ता देवी गांधी चौक कालका के पास दूसरी तरफ की दुकान पर जाने के लिए रोड पार करने लगी तो उसी समय गांधी चौक की तरफ से एक एक्टिवा ने उसको टक्कर मार दी। एक्टिवा में तीन लड़के सवार थे। टक्कर लगने से चाची तृप्ता देवी एक दम सड़क पर नीचे गिर गई। उसने मौके पर पहुंचकर चाची को उठाया। एक्टिवा चालक और उसका साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। उधर घायल अवस्था में वह अपनी चाची तृप्ता देवी को लोगों की मदद से उठाकर सरकारी अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सेक्टर-छह पंचकूला रेफर कर दिया। दुर्घटना में तृप्ता देवी की दाईं टांग फ्रैक्चर होने से आपरेशन किया गया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि एक्टिवा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।