फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला एसएचओ की महाराष्ट्र में सड़क हादसे में मौत, महिला थाने और घर में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक एएसआई और आरोपी समेत चार लोग हुए घायल, सबका अस्पताल में चल रहा है इलाज संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। महिला थाने की एसएचओ नेहा चौहान की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई है। वे सेक्टर-5 थाने में नियुक्त थीं। उनकी मौत की खबर सुनते ही महिला थाने और घर-परिवार में मातम छा गया है। नेहा पुलिस टीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने महाराष्ट्र गईं थीं। वापसी में उनकी सरकारी गाड़ी वरधा जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उस वक्त गाड़ी में नेहा समेत पांच लोग सवार थे। हादसे में एक एएसआई सविंद्र, कांस्टेबल बिटू, चालक होम गार्ड जवान सन्नी और आरोपी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलाें को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। नेहा मूलत: शाहबाद की रहने वाली थीं।
27 अप्रैल को आरोपी को पकड़ने महाराष्ट्र गई थीं
एसीपी सुरेंद्र यादव ने बताया कि 27 अप्रैल को नेहा चौहान टीम के साथ सरकारी गाड़ी से एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र गईं थीं। आरोपी को हिरासत में लेकर शनिवार सुबह वे वापस गाड़ी से पंचकूला आ रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के वरधा जिले में उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। गाड़ी में सवार अन्य पुलिस कर्मी और आरोपी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगो ने गाड़ी से सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने नेहा चौहान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों सिर से उठा साया, महिला थाना गमगीन
एसएचओ नेहा चौहान की मौत से तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। उनके परिवार में तीन बच्चे और पति हैं। बड़े बच्ची की करीब उम्र 9 वर्ष बताई जा रही है। एसएचओ नेहा चौहान की मौत को पुलिस के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है। शनिवार को महिला थाने में मातम पसरा रहा। उनके साथ काम करने वाले दिनभर उनको याद कर आंसू बहा रहे थे। शनिवार सुबह मौत की सूचना मिलने के बाद नेहा चौहान के पति, भाई, पंचकूला पुलिस के एक इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मचारी महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं। उनके शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पंचकूला लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें