फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला ने कोर्ट में आरोपियों को पहचानने से किया मना, दोनों आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अदालत में पीड़िता ने झपटमारी के दोनों आरोपियों को पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके चलते जिला अदालत ने दो आरोपियों को बरी करार दिया। पीड़िता ने कोर्ट में कहा कि ये वो आरोपी नहीं, जिन्होंने उसका मोबाइल छीना था।
विज्ञापन

सेक्टर-29बी निवासी वर्षा की शिकायत पर जुलाई 2022 को इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत में वर्षा ने बताया था कि वह मोहाली की एक कंपनी में नाैकरी करती हैं। वारदात वाली रात लगभग 10 बजे वह सहेली के साथ सैर कर रही थीं। इसी बीच दो लड़के पैदल चलकर आए और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने कहा था कि वह दोनों आरोपियों के सामने आने पर उन्हें पहचान लेगी। 13 अगस्त 2022 को खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मानसा (पंजाब) के हरबंस सिंह उर्फ सन्नी व बठिंडा निवासी काका सिंह को इस केस में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक हरबंस की जेब से वर्षा का मोबाइल बरामद हुआ था। दूसरे आरोपी काका से वर्षा का आधार कार्ड बरामद हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें