पंचकूला। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र से बेटी समेत महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला के भाई ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन शादीशुदा है। उसकी बहन की शादी करीब छह साल पहले जिला हरदोई निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसकी बहन करीब दो साल से उसके पास रह रही थी। 26 मई की सुबह करीब 7 बजे शिकायतकर्ता की बहन अपनी बेटी को साथ लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।