फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेंगू से महिला की मौत, 9 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डेंगू मारक होने लगा है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में दाखिल एक महिला ने जहां डेंगू से दम तोड़ दिया, वहीं नौ अन्य लोग पीड़ित मिले हैं। इनमें पंचकूला, कालका व पिंजौर के मामले शामिल हैं। अब जिले में पीड़ितों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। जिले में पहली मौत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। दरअसल दो दिन पहले सेक्टर-18 की 30 वर्षीय महिला को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जांच के बाद उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। महिला मूल रूप से उत्तर-प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थी। वह वर्तमान में पंचकूला सेक्टर-18 के मंदिर में रहती थी।


9 हजार लोगों को थमाया नोटिस, चालान एक भी नहीं
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने डेंगू का लारवा मिलने पर करीब 9 हजार लोगों को नोटिस थमाया है, लेकिन नगर निगम ने अब तक किसी का चालान नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इसके अलावा संवेदनशील जोन के मकानों की लिस्ट भी मलेरिया विंग नगर निगम को कई बार दे चुका है। वहीं 48 टीमें इस बार पंचकूला में काम कर रही हैं।
विज्ञापन



पंचकूला में डेंगू के अधिक संवेदनशील और संवेदनशील
कालका के खेड़ा सीता राम और शाहपुर हट डेंगू के मामले को लेकर अधिक संवेदनशील है। यहां हर तरह की एहतियात बरती जा रही है। इसके अलावा पंचकूला के अभयपुर, बुढ़नपुर, राजीव काॅलोनी, रैला, रैली, गांव कुंडी, बाल्दवाला, रेहना सुलतानपुर, गनौली, डेबर, इंदिरा काॅलोनी और सेक्टर-26 व 27 में निर्माण स्थलों के आस-पास का क्षेत्र अधिक संवेदनशील है। वहां लोगों को अधिक सजग रहने की आवश्यकता है।



इस सीजन में एक बार सेक्टर में फोगिंग की गई है। उसमें भी सेक्टर के कई हिस्सों से शिकायत मिली कि उनके यहां फोगिंग नहीं की गई। मच्छर इतने ज्यादा हैं कि दिन ढलने के बाद लोग खुले में नहीं बैठ सकते। कर्नल एसके दत्ता, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, सेक्टर-12



फॉगिंग जब भी की गई तो सोसायटियों के बाहर सड़क से घूमकर ही गाड़ी चली गई। सोसाइटियों के अंदर गाड़ी नहीं गई। शिशु निकेतन स्कूल ने फोगिंग की मांग की थी, वहां भी आज तक फोगिंग नहीं की गई। विजय गुप्ता, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, एमडीसी सेक्टर-5 पंचकूला।


रोड गलियों की सफाई नहीं की जा रही। वहां हर समय पानी जमा रहता है। उसमें मच्छर पनपते हैं। सेक्टर में फोगिंग का शेड्यूल तो दो बार जारी किया गया, मगर टीम एक बार भी फोगिंग करने के लिए नहीं पहुंची। सुभाष पपनेजा, महासचिव आरडब्ल्यूए, सेक्टर-16 पंचकूला।


इस सीजन में दो केवल बार फॉगिंग की गई है। सेक्टर-28 में झाड़ियों और घास के कारण जंगल जैसा माहौल है। इतने ज्यादा मच्छर हैं कि पार्कों में भी नहीं बैठा जाता। हर सप्ताह फोगिंग की जानी चाहिए मोहिंदर सिंह बल्हारा, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, सेक्टर-28 पंचकूला।
विज्ञापन



डेंगू के हल्के लक्षण

सिरदर्द
हल्का बुखार
गले में दर्द
शरीर में दर्द
उल्टी करना
बार-बार दस्त आना
सूजन ग्रंथियां
जी मिचलाना
आंखों में दर्द
हल्की सांस फूलना


डेंगू के गंभीर लक्षण-
-हाई ग्रेड फीवर
-प्लेटलेट काउंट में कमी
-डिहाइड्रेशन
-पेट में तेज दर्द
-ब्लड प्रेशर में गिरावट
थकान
कमजोरी
लगातार उल्टी और दस्त होना
पीली आंखें


कैसे करें डेंगू से बचाव
- मच्छरों से बचने के लिए मानसून के मौसम के दौरान सुरक्षात्मक कपड़े पहने
-घर पर इन्सेक्ट रिपैलेंट का उपयोग करना
-घर में या घर के अंदर पानी जमा न होने दें, क्योंकि यह मच्छरों को पनपने में मदद करेगा।
-घर के आसपास मौजूद नालियों की समय-समय पर सफाई करें।


पंचकूला में डेंगू से पहली मौत हुई है। सेक्टर-18 की रहने वाली महिला दो दिन से नागरिक अस्पताल में दाखिल थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। - डॉ. सुरेश भोसले, जिला मलेरिया अधिकारी पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें