पंचकूला। सूरजपुर पुल के पास हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पिंजौर थाना पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल कुमार निवासी जिला रूपनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 16 जून को कालका निवासी रेवा सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल से दवाई लेकर ऑटो में घर लौट रही थीं। सूरजपुर पुल के पास ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दो अन्य यात्री भी घायल हुए थे। जांच में चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार सामने आई है। घायल यात्री के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।