फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला को कुत्ते ने काटा, सिविल अस्पताल में नहीं मिला एंटी रेबीज का टीका

विज्ञापन
कुत्ते के काटने के बाद घायल र​श्मि शर्मा।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने इंजेक्शन न होने के कारण चंडीगढ़ रेफर किया केस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-12 निवासी महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में रेबीज की टीका न मिलने पर केस को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-12 निवासी रश्मि शर्मा ने बताया कि वह घर से मार्केट गईं थीं। जैसे ही मार्केट पहुंचीं दो कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने हाथ में काटा और दूसरे ने पैर में काट लिया। इसके बाद वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल गए। अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन मिला लेकिन एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं मिला। इंजेक्शन न होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने इंजेक्शन लगवाया। उन्हाेंने कहा कि पंचकूला में सीरम न मिलने से परेशानी हुई है। इस बारे में पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि जल्द ही सीरम के इंजेक्शन की व्यवस्था पंचकूला अस्पताल में की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें