फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पड़ोसी के साथ विवाद में महिला और बच्ची घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बे में पड़ोसी के साथ विवाद में महिला और बच्ची घायल घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता जावेद ने बताया कि उनके पड़ोसी शेर खान नेआठ महीने से गली में सरिया रख छोड़ा था। जब उन्होंने अपने मकान के लिए ईंटें मंगवाईं तो लेबर ने सरिये के ऊपर ईंट रख दीं। इस पर शेर खान के परिवार के सदस्य असलम, शबनम, खुशी और वाहिदा नेविरोध किया। जावेद के अनुसार असलम ने ईंट से हमला किया जिससे उनकी बहन नाजिया और उसकी तीन साल की भतीजी आयत घायल हो गईं। नाजिया को गंभीर चोट लगी। हमले के बाद घायल लोगों को तत्काल रायपुररानी सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजिया को सिविल अस्पताल पंचकूला रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें