रायपुररानी। डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 44 हजार रुपये निकालने का मामला दर्ज किया गया है। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में रायपुररानी निवासी हरिदास ने बताया कि वह 13 जनवरी शाम 4 से 5 बजे के बीच पैसे निकलवाने के लिए पीएनबी के एटीएम बूथ पर गया था।
20 हजार निकलने के बाद जब वह दोबारा 10 हजार रुपये निकाल रहा था तो वहीं खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि मैं निकाल देता हूं। इसके बाद चकमा देकर उसने डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद