फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 24 घंटे में 230 नए मरीजों के साथ कुल संख्या हुई 890

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को कोरोना के 230 नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 890 तक पहुंच गई है। सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार को इस महामारी से किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है लेकिन जिन 230 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें बठिंडा में एक मरीज को आईसीयू में दाखिल किया गया है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 17 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है जबकि 6 मरीज क्रिटिकल केयर लेवल-3 सपोर्ट पर हैं। बुधवार को 5138 सैंपलों की जांच की गई। बुधवार को राज्य में कोरोना की संक्रमण दर 4.43 फीसदी आंकी गई।

सेहत विभाग के अनुसार, मोहाली में बीते 24 घंटे के दौरान 283 सैंपलों की जांच में 57 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि बठिंडा में 146 सैंपलों की जांच में 27, जालंधर में 423 सैंपलों की जांच में 19 नए मरीजों का पता चला है। राज्य के अन्य जिलों अमृतसर व लुधियाना में 15-15, होशियारपुर व पटियाला में 12-12, फिरोजपुर, कपूरथला, मुक्तसर व पठानकोट में 9-9, फाजिल्का व मोगा में 8-8, बरनाला में 6, मानसा में 4, फरीदकोट व रोपड़ में 3-3, संगरूर व तरनतारन में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें