फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ड्रैगन बोट खेल को बढ़ावा देंगे : मीत हेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में वाटर स्पोर्ट्स की काफी संभावनाएं हैं। रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग खेलों की तरह ड्रैगन बोट खेल को भी राज्य में प्रोत्साहित करने के विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात शुक्रवार को पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने चंडीगढ़ स्थित सुखना झील पर शुरू हुई 10वीं सीनियर ड्रैगन बोट रेसिंग चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) के उद्घाटन मौके पर कही।
विज्ञापन

मीत हेयर ने कहा कि रोइंग खेल में पंजाब के खिलाड़ी एशिया स्तर पर चैंपियन बने हैं और ओलंपिक खेलों में भारत ने प्रतिनिधित्व किया है। पंजाब में मानसा, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में रोइंग खेल के कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। राज्य सरकार ने हाल ही में रूपनगर में रोइंग खेल के लिए नावें खरीदने को 50 लाख रुपये मंजूर किए हैं। ड्रैगन बोट खेल अभी नया है लेकिन रोइंग से मिलता-जुलता होने के कारण इस खेल के आगे बढ़ने की बहुत संभावना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में ड्रैगन बोट खेल ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनेगा। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
खेल मंत्री ने इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उनका पंजाब की राजधानी में आने पर स्वागत किया। नेशनल चैंपियनशिप 9 से 11 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें 17 राज्यों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर ड्रैगन बोट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनोद शर्मा और जनरल सचिव विनोद, राज कमल ढांडा, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र कंबोज, पंजाब ड्रैगन बोट एसोसिएशन के सचिव कृष्णा और पंजाब रोइंग एसोसिएशन के जनरल सचिव जसबीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें