फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी और गोलीकांड मामलों में अवश्य इंसाफ दिलाएंगे : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बहिबल कलां और कोटकपूरा मामले में इंसाफ दिलाने के लिए पूरी तरह समर्पित भाव से काम करने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को संगत से बहिबल कलां में सड़क से जाम हटाने की अपील की। उन्होंने संगत से कहा कि राहगीरों की मुश्किलों को देखते हुए वह सड़क से जाम हटा लें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि बहिबल कलां और कोटकपूरा व बरगाड़ी गोलीकांड में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं ने प्रत्येक व्यक्ति को गहरा मानसिक जख्म दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं में इंसाफ मिलेगा और इन घृणित अपराधों के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इंसाफ दिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और इन अपराधों में जो भी लोग शामिल हैं, वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहिबल कलां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इस परेशानी से बचाया जाना चाहिए और इसलिए वह संगत को लोकहित में सड़क से धरना हटाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


अकालियों और कांग्रेसियों पर बरसते हुए भगवंत मान ने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने इन घटनाओं के दोषियों को बचाने के लिए साठगांठ की हुई थी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की घटनाएं अकाली सरकार के कार्यकाल के दौरान हुईं लेकिन कांग्रेस ने बरगाड़ी बेअदबी और अन्य संबंधित घटनाओं की पड़ताल न करवाकर दोषियों को बचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। दोषियों को बचाने वाला अकाली-कांग्रेस गठजोड़ आप सरकार के सत्ता में आने के बाद टूटा। दोषियों को पकडऩे के लिए पंजाब सरकार शिद्दत से कोशिशें कर रही है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने और लोगों की भावनाओं को शांत करने के लिए इन दोनों घटनाओं में इंसाफ सुनिश्चित करने को राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें