फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करूंगा: राज्यपाल कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को राजभवन में पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ केंद्रीय विकास परियोजनाओं और जन कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर राज्यपाल ने आईएएस अधिकारियों से औपचारिक परिचय के बाद कहा कि वे राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच सेतु के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए, जिसके लिए वे भी अपना बनता योगदान देंगे। राज्यपाल ने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद राज्य सरकार के साथ जमीनी स्तर पर जाकर केंद्रीय विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए और कामकाजी दिनों पर आईएएस अधिकारी स्वयं और उनके अधीन काम करने वाले अधिकारी आम लोगों से मिलने के लिए समय निर्धारित करें। इस मौके पर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार को भेजे विकास प्रस्तावों के संबंध में संबंधित केंद्रीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए। अगर किसी कारण किसी भी स्तर पर किसी प्रोजेक्ट को लागू करने में दिक्कत आ रही है तो वे उनकी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें