फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल के बच्चे को वन्य प्राणी विभाग की टीम को सौंपा

Wed, 15 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चीतल के बच्चे को वन्य प्राणी विभाग की टीम को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिंजौर ब्लॉक के रायतन क्षेत्र के गांव केदारपुर में विधायक लतिका शर्मा ने चीतल के बच्चे को वन्य प्राणी विभाग की टीम को सौंपा। जिला मीडिया सह प्रभारी राजेश कौशल ने बताया कि चार दिन पहले स्थानीय निवासी चमनलाल ने आवारा कुत्तों के हमले से घायल चीतल के बच्चे को अपने घर में रख लिया था। राजेश कौशल ने बताया कि विगत दिनों गांव नंदपुर केदारपुर चौक पर कुत्तों ने एक चीतल और उसके बच्चे को घेर रखा था। कुत्तों के हमले से बचाने के दौरान चीतल तो जंगल में भाग गया परंतु चीतल का घायल बच्चा वहीं रह गया, जिसे   चमनलाल अपने घर ले आए थे। जब इसकी जानकारी विधायक लतिका शर्मा को मिली तो उन्होंने वन्य प्राणी विभाग को सूचना दी। जिस पर वन्य प्राणी विभाग से पहुंचे निरीक्षक जयवीर सिंह चीतल का बच्चा सौंप दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, सरपंच सुमन देवी, राजिन्द्र शर्मा, प्यारे लाल,  गुरदेव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें