फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार से छेड़छाड़ करने से रोका तो हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कार से छेड़छाड़ करने से रोकने पर सेक्टर-11 स्थित मार्केट में आरोपी ने युवक पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। सेक्टर-5 पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पिंजौर निवासी वरिन्द्र सिंह चहल ने बताया कि वे 10 फरवरी की रात अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ दोस्त के घर जा रहे थे। रात को से सेक्टर-11 स्थित दुकान से कुछ खाने के लिए सामान लेने गए। जब वे सामान लेकर वापस आए तो एक व्यक्ति उनकी कार से छेड़छाड़ कर रहा था। उसके साथ मौजूद अन्य लोगोें ने भी नशा किया हुआ था। छेड़छाड़ की वजह पूछने पर आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड और पत्थर मारी। इस कारण उसको काफी चोट लगी। इसके बाद पुलिस को फोन किया गया। जैसे ही पुलिस की गाड़ी आई तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें