फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 500 रुपये निकालने गए बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। एक बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुररानी निवासी मिनाक्षी शर्मा ने बताया कि उनके पिता नरेंद्र नाथ 28 अक्टूबर को 500 रुपये निकालने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ में गए थे। कई प्रयास करने के बावजूद रुपये नहीं निकले। उसी समय पास में खड़े दो व्यक्तियों ने मदद की पेशकश की। इस दौरान उन्होंने डेबिट कार्ड बदल कर नीलम नाम की महिला का कार्ड थमा दिया। इसके बाद मिनाक्षी को उनके मोबाइल पर दस-दस हजार रुपये की निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। पूछताछ करने पर उनके पिता ने किसी भी निकासी से इंकार किया है। तुरंत ही मिनाक्षी बैंक गई जहां उन्हें पता चला कि उनके खाते से एक लाख रुपए कट चुके हैं। महिला ने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करवाकर रायपुररानी थाने में मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें