पंचकूला। पूर्व पार्षद के भाई रतन लुबाना पर फायरिंग मामले की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार वारदात में इस्तेमाल हथियार लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े मुख्य हैंडलर शकील अंसारी ने उपलब्ध कराए थे। जांच में तुर्की निर्मित जिंगाना और ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हथियार जीरकपुर में छिपाकर रखे गए थे और उनकी लोकेशन व्हाट्सएप से भेजी गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। वहीं शकील अंसारी को राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया गया है।