फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब के हालात से हम चिंतित ः विज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि पंजाब के बिगड़ते हालात से हम चिंतित हैं। पंजाब को हरियाणा से सीख लेनी चाहिए, क्योंकि अपराध के खात्मे के लिए हरियाणा कई अहम कदम उठाएं हैं।
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम चुनावों में प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे विज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले कहती थी कि दिल्ली में उनके पास पुलिस नहीं है, पंजाब में पुलिस आपके पास फिर भी हालात खराब है। एक सवाल के जवाब में विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सभी राज्यों में राजनीतिक पिटाई हो रही है। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड में हो चुकी है, जबकि अब हिमाचल और गुजरात और दिल्ली नगर निगम चुनावों की बारी है। विज ने कहा कि आप पार्टी के नेता डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं और इनको अपने साए से भी डर लगता है। आम आदमी पार्टी के लिए एक परमानेंट मनोवैज्ञानिक रख लेना लेना चाहिए। चंडीगढ़ पर हक के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा का बराबर हक है। जब तक हमें पानी और हिंदी भाषी क्षेत्र नहीं मिल जाता है अंगद के पैर के तौर पर हम चंडीगढ़ में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें