पार्क में ट्यूबवेल के तार लगाने के बाद पानी की सप्लाई हुई शुरू।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-17 में तीन ट्यूबवेल के तार चोरी होने के बाद राजीव कॉलोनी की पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई थी। अमर उजाला ने ने मामले को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद सभी जगह स्टार्टर और तार एचएसवीपी की ओर से लगाए गए। इसके बाद पानी की सप्लाई राजीव कॉलोनी में शुरू कर दी गई है। पानी की सप्लाई बंद होने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ट्यूबवेल के तार और स्टार्टर नए लगाए गए हैं। इसके बाद पानी की सप्लाई समय पर शुरू हो गई है। स्थानीय निवासी गीता, शांति, सावित्री ने बताया कि पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। दो दिन से पानी न आने के कारण परेशानी हुई है। अभी पानी लो प्रेशर में आ रहा है। एचएसवीपी के जेई नरसिंह ने बताया कि पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। बिजली के तार और ट्यूबवेल चलाने का नया स्टार्टर लगा दिया गया है।