फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर में बढ़ा पानी, पटियाला के 14 गांवों मेंं अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। घग्गर नदी के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश और सुखना झील के फ्लड गेट खोले जाने से पटियाला जिले में नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने राजपुरा, दूधनसाधां और पटियाला सबडिवीजनों के घग्गर नदी के निकट पड़ते 14 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इनमें राजपुरा सबडिवीजन का ऊंटसर, ननड़ी, संजरपुर, लाछड़ू, कमालपुर, रामपुर, सौंटा, माड़ू और चमारू गांव शामिल हैं। किसी भी जानकारी के लिए राजपुरा के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 01762-224132 पर संपर्क किया जा सकता है। दूधनसाधां के गांव भसमड़ा और जलाखेड़ी राजू खेड़ी और पटियाला सबडिवीजन के गांव हडाना, पुर और सिरकपड़ा के निवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। ज्यादा पानी होने पर पटियाला ज़िला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0175-2350550 और 2358550 पर सूचित किया जा सकता है। गांव सराला कलां के पास घग्गर का जलस्तर 11.2 फीट पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 16 फुट पर है। वहीं, टांगरी नदी का जलस्तर 8.7 फीट हो गया है। यहां खतरे का निशान 12 फुट पर है। मारकंडा में 12.5 फीट पर पानी बह रहा है। खतरे का निशान 22 फीट पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें