फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-19 अंडरपास में भरा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में वीरवार को आई बारिश के बाद से सेक्टर-19 के अंडरपास में पानी भरा हुआ है। निकासी नहीं होने के कारण लोगों को एक दिन बाद भी परेशानी का सामना करना पड़। पूरे दिन अंडरपास को पार करने में पैदल और वाहन चालकों को परेशानी हुई।

शुक्रवार को संतुलन बिगड़ने के कारण एक महिला की स्कूटी पानी में गिर गई। सेक्टर-19 को शहर से जोड़ने का अंडरपास मुख्य रास्ता है। अंडरपास में पानी भरा होने के कारण काफी लोग अपना रास्ता बदलकर ओवरब्रिज से शहर में पहुंच रहे हैं। ऐसे हालात पहली बार नहीं बने हैं। जब भी तेज बारिश आती है तो अंडरपास में पानी भर जाता है। हालांकि पानी को रोकने के लिए अंडरपास पर शेड बनाई गई हैं। मगर ये शेड पानी को रोक पाने में पूरी तरह कारगर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अंडर पास का पानी निकाला जाए। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने इसके लिए एहतियात बरती जाएं। - कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें