पंचकूला। सेक्टर-6 मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की पहली मंजिल पर बच्चों की ओपीडी के पास लगे वाटर कूलर की टोटी चोरी हो गई है। इस कारण यहां पर आने वाले लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाता है। पंचकूला मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि जल्द ही टोटी वाटर कूलर मे लगा दी जाएगी।