फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के चौकीदारों की दिवाली: मानदेय के साथ भत्ते भी बढ़े, सम्मान समारोह में सीएम नायब सैनी का बड़ा एलान

Fri, 06 Nov 2026 12:43 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के चौकीदारों का वर्दी भत्ता 4000 से सालाना 5000 रुपये किया गया है। सेल, बैटरी के लिए अब सालाना 1000 से 1500 रुपये मिलेंगे। साइकिल भत्ता सालाना 3500 से 5000 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
पंचकूला में ग्रामीण चाैकीदार सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चौकीदारों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह में सीएम नायब सैनी ने इसका एलान किया। चाैकीदारों का मानदेय 11000 से बढ़ाकर 15,221 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
विज्ञापन


वर्दी भत्ता 4000 से सालाना 5000 रुपये किया गया है। सेल, बैटरी के लिए अब सालाना 1000 से 1500 रुपये मिलेंगे। साइकिल भत्ता सालाना 3500 से 5000 रुपये किया गया है। वहीं ईएसआई में अब 3500 की जगह 5000 रुपये किए गए हैं।

इससे पहले सम्मान समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर रानी के चौकीदार यासीन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रायपुर रानी के चौकीदार यासीन को दिल का दौरा पड़ा। वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने यासीन को सीपीआर दी। इसके बाद चौकीदार को होश आया और उन्हें सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें