माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-26 में सर छाेटूराम जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में सर्व धर्म जाट महासभा के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीबीपी से सेवानिवृत्त आईजी ईश्वर सिंह दूहन और सर छोटूराम की पड़पौत्री पूजा चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि आईजी ईश्वर सिंह दूहन ने कहा कि सर छोटूराम ने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर व मजलूम लोगों की भलाई को समर्पित किया था। उन्होंने पंचकूला में किसी चौक का नाम सर छोटूराम के नाम पर रखने की प्रशासन से आग्रह किया। 15 अगस्त 2024 तक ऐसा न करने पर धरना देकर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश अहलावत ने बताया कि 134वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के आयोजन में 36 बिरादरी का सहयोग रहा।
सर छोटूराम की पड़पौत्री पूजा चौधरी ने अपने दादा के कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। राजेश अहलावत ने कहा कि सर्व धर्म जाट महासभा का एकमात्र उद्देश्य सभी धर्मों और जातियों को एक सूत्र में पिरोने का है। इसलिए सभी को सर छोटूराम की विचारधारा का अनुशरण करना चाहिए। जातिगत और दलगत भावना से ऊपर उठकर समाज की एकता अखंडता व भलाई के लिए कार्य करें। अंतरराष्ट्रीय कलाकार विकास सातरोड के साथ-साथ अन्य कई कलाकारों ने सर छोटूराम की रचनाओं के माध्यम से आए सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सर्व धर्म जाट महासभा के सभी पदाधिकारियों के अलावा पूर्व मेयर उपेंद्र कौर, पार्षद ओमवती पूनिया, पुष्पा सिगरोहा, पार्षद संदीप सोही, दिलबाग सिंह नैन जिला अध्यक्ष जेजेपी, ओपी सिहाग पूर्व जिला प्रधान जेजेपी, प्रियंका पूनिया, अशोक बल्हारा, डॉ. विवेक भादौ, वजीर लाठर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।