फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वोकेशनल टीचर्स का धरना जारी, सरकार और विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स का न्याय आंदोलन मंगलवार को 9वें दिन में पहुंचा गया है। वोकेशनल टीचर्स 24 जून से लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को कैथल, गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ के वोकेशनल टीचर सेक्टर-5 धरनास्थल पर बारिश में भी डटे रहे। इस दौरान वोकेशनल टीचर्स में भारी रोष देखने को मिला। वोकेशनल टीचर्स ने कई घंटे नारेबाजी कर हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग को मांगें पूरी करने की गुहार लगाई। वोकेशनल टीचर्स अपनी शिक्षा परिषद में डिप्लॉयमेंट, वेतन बढ़ोतरी, सर्विस बाय लॉज 2013 में शामिल करने, कैशलैस मेडिकल सुविधा देने की मांगों को लेकर 24 जून से लगातार आंदोलन पर हैं। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लों ने बताया कि उनकी मांगों पर विचार न करके आगे से आगे समय दिया जा रहा है। आज तक एक भी मांग पर सहमति नहीं बनी है। वोकेशनल टीचर्स जल्द ही फिर से न्याय महाआंदोलन की घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान पूरे हरियाणा के वोकेशनल टीचर्स स्कूलों का बहिष्कार कर आंदोलन पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें