फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी क्षेत्र में विश्वकर्मा दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर औजारों से काम करने वाले मिस्त्रियों और कारीगरों ने अपने औजारों की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पूर्णचंद शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस का मिस्त्री वर्ग के लोगों के बीच विशेष महत्व है। इस दिन सभी कारीगर अपने औजारों को ईश्वर रूप मानकर उनकी पूजा करते हैं ताकि उनके काम में तरक्की बनी रहे और उनकी रोजी-रोटी अच्छी तरह चलती रहे। पूजा के दौरान लोगों ने प्रसाद वितरण किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और कारीगरों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें