फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से गांव बेहाल, महामारी फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी के कारण महामारी फैलने की संभावना जताई जा रही है। पंचायती नुमाइंदों का कार्यकाल समाप्त होने के करीब डेढ़ वर्ष बीत चुका है। चुनाव नहीं होने के कारण विकास कार्यों को करवाने और गली मोहल्लों की सफाई की जिम्मेदारी बीडीपीओ और पंचायती राज को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सरकारी विभाग विकास तो दूर सफाई का ध्यान रखने में भी असमर्थ नजर आ रहा है। किसान नेता बहादुर राणा ककराली, अग्रबंधु अजय मित्तल, अनिल बिश्नोई, राजेंद्र गोयल, सचिन शर्मा रिहावड़ वाले, सोनू राणा, कृष्ण सैनी हरीपुर, नैब नंबरदार वजीदपुर, करमजीत सरोय खेडी, भूषण शर्मा, भजन सिंह टोड़ा, राहुल आढ़ती, शाम वशिष्ठ, मनीष कुमार, हेम सिंह शाहपुर ने बताया कि कस्बे सहित पूरे ग्रामीण एरिया में गंदगी का आलम है।
विभाग का कोई भी विंग इस तरफ जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सभी गलियों में गंदगी और नाली बंद होने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकला तक मुश्किल हो चुका है। सरकार और प्रशासन महज कागजों में ही स्वच्छता मिशन के बडे़-बडे़ दावे करने में जुटा है। जमीनी स्तर पर किसी व्यवस्था की जांच नही की जाती। प्रशासन के इस उदासीन रवैये के कारण बारिश के दिनों में लगभग सभी क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साफ-सफाई की व्यवस्था एवं निकासी संबंधी कार्य पंचायती विभाग और बीडीपीओ कार्यालय के अधीन है। जनता की समस्या को देखकर जल्द ही कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी वाले क्षेत्रों का अपनी टीम और निवर्तमान सरपंच के साथ मुआयना कराकर जांच रिपोर्ट जिला उपायुक्त को भेज वास्तविकता से अवगत करवाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - वरिंद्र गिल, तहसीलदार एवं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रायपुररानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें