फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईटी की रिपोर्ट पर मंत्री अनिल विज को गृह सचिव के फीडबैक का इंतजार, फिर करेंगे कार्रवाई

Wed, 05 Aug 2020 02:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में बहुचर्चित शराब घोटाले की एसईटी (विशेष जांच टीम) की रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्री अनिल विज को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के फीडबैक का इंतजार है। गृह सचिव विजय वर्धन के रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद दी जाने वाली जानकारी के आधार पर ही घोटाले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज ने मंगलवार को कहा कि विभाग के अधिकारियों को जांच रिपोर्ट का आंकलन करने के लिए पांच दिन का समय दिया है। अधिकारियों के फीडबैक के बाद रिपोर्ट में सम्मिलित बिंदुओं से अवगत कराएंगे। अभी रिपोर्ट को लेकर विस्तृत जानकारी उनके पास नहीं आई है। घोटाले में शामिल बड़े से बड़े व्यक्ति को भी नहीं बख्शा जाएगा।

पानीपत में बच्चों की मौत व लाठीचार्ज मामले में जांच जारी है। करनाल एसपी इस मामले के तमाम पहलुओं की जांच कर रहे हैं। विज ने कहा कि 21 दिन का और समय करनाल एसपी ने पानीपत मामले में जांच के लिए मांगा है, जो उन्हें दे दिया है। उन्होंने सुशांत मामले में कहा कि महाराष्ट्र पुलिस को बिहार पुलिस का जांच में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


जांच एक-दूसरे राज्यों ही नहीं, कई देशों में जाकर भी करनी पड़ती है इसलिए सहयोग करना जरूरी है। पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी के प्रमोशन अनिल विज ने बताया कि उन्होंने फाइल सीएम दफ्तर भेज दी थी, उस पर कुछ आपत्तियां लगाई गईं। वे फाइल मंगलवार को उन्हें छुट्टियों के बाद मिली। उसमें एक इंस्पेक्टर का नाम निकालने की बात थी। उसके खिलाफ कोई जांच लंबित है। उन्होंने बाकी 35 इंस्पेक्टर की डीएसपी पदोन्नति की फाइल सीएम दफ्तर को दोबारा भेज दी है।

खत्म हुआ 500 साल का इंतज़ार
विज ने राम मंदिर को लेकर कहा कि 500 साल का इंतजार खत्म हुआ। 5 अगस्त से अयोध्या राम लला का दरबार होगा। बहुत लोगों ने कुर्बानी दी, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ये मुमकिन हो पा रहा है। 5 अगस्त का दिन सभी के मंगलमय और एतिहासिक दिन है। वह अयोध्या के लिए हुए आंदोलन में दो बार गए, पहली बार लखनऊ में गिरफ्तार हुए व 19 दिन उन्नाव जेल में रहे। ईश्वर को जिसका नाश करना होता है उसकी बुद्धि हर लेता है, उन्हें कांग्रेस का नाश होता दिख रहा है। प्रदेश में भी खुशी मनाई जाएगी व दीये जलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें