फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विजिलेंस ने 50 हजार रिश्वत लेने के आरोप में थानेदार और हवलदार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को थाना सदर फगवाड़ा जिला कपूरथला के एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) रछपाल सिंह और हवलदार सुखजीत सिंह को 50 हजार रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया। आरोप है कि उन्होंने एक युवक को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा हुआ था और बाद में उसे छोड़ने के एवज में रिश्वत ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरोे ने भ्रष्टाचार निरोधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की रही है। विजिलेंस के मुताबिक आरोपियों को राजवंत कौर निवासी सुल्तानपुर लोधी की शिकायत पर काबू किया गया है। महिला ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप था उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके लड़के को छोड़ने के एवज में 2,50,000 रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे, जिसको उनकी तरफ से थाने में नाजायज तौर पर बंद किया गया था । बाद में सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ । उक्त मुलाजिमों ने उसके लड़के को 20 घंटे बाद पैसे लेकर छोड़ा। प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत की जांच की है और इस मामले में शिकायतकर्ता महिला और अन्यों से उक्त महिला के लड़के को रिहा करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत लेने में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों मुलाजिमों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें