फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईवे किनारे खड़े वाहन, हादसे का दे रहे न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर बाईपास पर गांव बिटना के समीप शिमला-जीरकपुर हाईवे के किनारे वाहन पार्किंग की वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। फरवरी महीने में इसी जगह रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर चार युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद ट्रैफिक विभाग ने कार्रवाई करते हुए वहां नो पार्किंग के बोर्ड लगा दिए और रोड किनारे रेलिंग भी लगा दी। इसके बाद दोबारा फिर अब हाईवे किनारे वाहन खड़े हो रहे हैं। श्याम कुमार, रवि व अन्य ने बताया कि बिटना गांव के समीप हाईवे पर बने फुट ओवरब्रिज के समीप तीव्र मोड़ है और अक्सर शिमला की ओर से आने वाले वाहन तेज रफ्तार में आते हैं। यदि तीव्र मोड़ पर गाड़ी चालक गति पर नियंत्रण न रख पाया तो ऐसी स्थिति में हाईवे किनारे खड़े वाहन से टकरा जाएगा। ट्रैफिक विभाग ने हाईवे किनारे कुछ हिस्से पर तो रेलिंग लगा दी लेकिन बहुत बड़े हिस्से को खाली छोड़ दिया। हाईवे किनारे रेलिंग न लगी होने की वजह से वाहन चालक हाईवे किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। लोगों ने ट्रैफिक विभाग से मांग की कि हाईवे किनारे वाहन पार्क न होने दिए जाएं। इसके अलावा जहां रेलिंग नहीं लगाई गई वहां भी रेलिंग लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें