माइनिंग डिपार्टमेंट ने अवैैध माइनिंग करने वालों पर शिकंजा कसा है। जिसको लेकर माइनिंग विभाग के गार्ड प्रेम चंद ने बताया कि बुधवार को रायपुररानी के भूड़ क्षेत्र से नदी में माइनिंग करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े है और घग्गर नदी में भी अवैध माइनिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा। इसी प्रकार से चंडीमंदिर में भी अवैध माइनिंग करने वालों को पकड़ा और इन्हें जब्त कर लिया। अब ये वाहन जुर्माना भरने के बाद ही रिलीज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी माइनिंग की सूचना मिलती है। वहां पहुंचकर खनन चोरी करने वालों को पकड़ा जा रहा है।