फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली सोना केस में वैल्यूअर को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नकली सोने की वैल्यूएशन कर बैंक से सात लाख रुपये का गोल्ड लोन मंजूर करवाने के मामले में आरोपी गोल्ड वैल्यूअर दीपक भोला को जिला अदालत ने नियमित जमानत दे दी। मामला चंडीमंदिर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-25 शाखा से जुड़ा है। 27 जून 2019 को अमरजीत सिंह ने 353.200 ग्राम सोना गिरवी रखकर लोन के लिए आवेदन किया था। दीपक भोला ने सोने की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी, जिसके आधार पर बैंक ने सात लाख रुपये का लोन मंजूर किया। किस्तें जमा नहीं होने पर नीलामी से पहले दो वैल्यूअर से जांच कराई गई, जिसमें सोना नकली निकला। बैंक की शिकायत पर 2023 में केस दर्ज हुआ और दीपक भोला को 29 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया। अभियोजन ने 31 अन्य मामलों का हवाला देकर जमानत का विरोध किया। अदालत ने कहा कि अब बरामदगी नहीं होनी है और सुनवाई में समय लग सकता है। सह-आरोपी अमरजीत सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें